Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त पर सफाई नायक नहीं किए गए सम्मानित। पर्यावरण मित्रों का ईओ पर अभद्रता का आरोप।

पाटी:नई शुरुआत, नए संकल्प के साथ नगर पंचायत पाटी के कार्यालय का शुभारंभ

लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:15 अगस्त पर सफाई नायक नहीं किए गए सम्मानित। पर्यावरण मित्रों का ईओ पर अभद्रता का आरोप।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 17, 2026

15 अगस्त पर सफाई नायक नहीं किए गए सम्मानित। पर्यावरण मित्रों का ईओ पर अभद्रता का आरोप।

ईओ की कार्यप्रणाली पर पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश

लोहाघाट नगर में 15 अगस्त को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया था। स्वतंत्रता दिवस को सफल बनाने के लिए नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों के द्वारा अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। जहां 15 अगस्त पर कई लोगों को सम्मानित किया गया पर पालिका इन सफाई नायकों को सम्मानित करना भूल गई। वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सदस्य देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ के हरचरण वाल्मीकि ने कहा पालिका के समस्त पर्यावरण मित्र 15 अगस्त को सफल बनाने के लिए पिछले 10 से 15 दिन से जुटे हुए थे। पर उसके बावजूद किसी भी सफाई नायक को पालिका ने सम्मानित करना गवारा नहीं समझा जबकि कई लोगों को सम्मानित किया गया। जिस कारण पर्यावरण मित्रों में गहरी नाराजगी है। वहीं पर्यावरण मित्रों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी पर उनके साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पर्यावरण मित्रों ने आरोप लगाते हुए कहा सम्मान करना तो दूर ईओ के द्वारा पर्यावरण मित्रों से अभद्रता की गई। उन्होंने कहा अधिशासी अधिकारी के कार्य प्रणाली पर पर्यावरण मित्र में काफी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक पर्यावरण मित्रों के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से इस बात की शिकायत की गई। हालांकि पालिका अध्यक्ष के समझाने पर पर्यावरण मित्र मान गए। वही पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी नेगी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा उनके द्वारा पर्यावरण मित्रों से किसी भी प्रकार के अभद्रता नहीं की गई है। वहीं लोगों का कहना है 15 अगस्त के अवसर पर सफाई नायकों का सम्मान होना आवश्यक है क्योंकि देश के विकास में हमारे यह सफाई नायक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जरूरी खबरें