Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पहली बारिश में ही खुली व्यवस्थाओं की पोल नाले में तब्दील हुई सड़क

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 8, 2026

पहली बारिश में ही खुली व्यवस्थाओं की पोल नाले में तब्दील हुई सड़क

चंपावत नगर में मौसम की पहली ही बारिश ने छतार मादली संपर्क मार्ग पर स्थित न्यू बियरशिबा स्कूल चंपावत के समीप व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नालियों के जाम होने के कारण पानी सीधे सड़क पर बहने लगा, जिससे पूरी सड़क नाले में तब्दील हो गई।इस स्थिति के कारण राहगीरों और विशेष रूप से स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल से आते-जाते समय छोटे-छोटे बच्चों को पानी और कीचड़ से भरी सड़क पर चलना पड़ा, जिससे उनकी सुरक्षा भी खतरे में दिखी। कई बच्चों को सहारे से या गोद में उठाकर ले जाना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र की नालियां पिछले दो-तीन वर्षों से जाम पड़ी हैं और अब तक उनकी सफाई नहीं कराई गई है। हर बरसात में यही समस्या बनी रहती है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।स्थानीय निवासियों ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।

मामले को लेकर लोगों में गहरी आक्रोश है। कुल मिलाकर तस्वीर सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है।

जरूरी खबरें