Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री की जनसभा में फसी रोडवेज बस व सेना का वाहन। यात्री रहे परेशान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 31, 2026

मुख्यमंत्री की जनसभा में फसी रोडवेज बस व सेना का वाहन। यात्री रहे परेशान।

राष्ट्रीय राजमार्ग में रोके गए बड़े वाहन। राष्ट्रीय राजमार्ग में हुई जनसभा।

आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपनी विधानसभा चंपावत का दौर था। तथा बस स्टेशन चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में मुख्यमंत्री की जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसको लेकर प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। बड़े वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग में ही रोक दिया गया। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग चंपावत स्टेशन में पूरी तरह जाम हो गया मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान चंपावत स्टेशन बाजार में अधिकारियों व भाजपा नेताओं की गाड़ियां खड़ी नजर आई। जाम में जहां रोडवेज की बस व सेना के वाहन फंसे नजर आए तो वही राष्ट्रीय राजमार्ग में भी बड़े वाहन व टैक्सी घंटो फंसे रहे। जिस कारण यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जिस कारण वाहन चालकों ने नाराजगी जताते हुए बताया जब भी मुख्यमंत्री का दौरा होता है उन्हें घंटो रास्ते में रोक दिया जाता है। जिस कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की जनसभा को राष्ट्रीय राजमार्ग में करना कहां तक उचित है। कहा जनसभा करनी भी है तो वाहनों को भी संचालन की अनुमति अन्य मार्गो से दी जानी चाहिए। कहा आज राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। तो वही रेडी फड़ व्यवसाईयों को दुकानें न लगाने देने से काफी नुकसान उठाना पड़ा। आम जनता भी परेशान रही।

जरूरी खबरें