Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:चारधाम यात्रा ड्यूटी बहिष्कार की राह पर फार्मेसी अधिकारी, चम्पावत में काला फीता बांधकर विरोध शुरू

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 15, 2026

चारधाम यात्रा ड्यूटी बहिष्कार की राह पर फार्मेसी अधिकारी, चम्पावत में काला फीता बांधकर विरोध शुरू

चम्पावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तराखण्ड (राजकीय फार्मेसी सेवा संघ उत्तराखंड )के कुमाऊं मण्डल की घोषणा के अनुरूप जनपद चम्पावत में भी फार्मेसी अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बुधवार से जनपद के समस्त फार्मेसी अधिकारियों ने कार्यस्थल पर बांह में काला फीता बांधकर सरकार और विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

(बकाये भत्ते और खराब व्यवस्थाओं पर आक्रोश)

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी एवम् जिला मंत्री रोशन लाल का कहना है कि विगत वर्षों में चारधाम यात्रा मार्ग में ड्यूटी करने वाले कुमाऊं मंडल के फार्मेसी अधिकारियों के लगभग 20 लाख रुपये की धनराशि के यात्रा भत्तों का भुगतान अभी तक लंबित है। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग में सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था भी बेहद दयनीय है। संगठन द्वारा पूर्व में (20 मार्च 2026) इस संबंध में पत्र प्रेषित किया गया था, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। 

(चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में )

जनपद चम्पावत शाखा के सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन उग्र होगा: 

• 15 से 25 अप्रैल: कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर विरोध। (सेवाएं सुचारु रहेंगी)  

• 26 अप्रैल से 03 मई: काला फीता बांधने के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन। 

• 04 मई से 14 मई: प्रतिदिन सुबह 08 बजे से 10 बजे तक दो घंटे का पूर्ण कार्य बहिष्कार। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। 

• 15 मई से: चारधाम यात्रा ड्यूटी का पूर्ण बहिष्कार

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि इस आंदोलनात्मक कार्यक्रम के कारण जनसामान्य को कोई असुविधा होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। फिलहाल, चम्पावत के सभी चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मेसी अधिकारी काला फीता बांधकर अपनी नाराजगी दर्ज करा रहे हैं।

जरूरी खबरें