Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति के लिए हुई आरक्षित

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 29, 2026

पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति के लिए हुई आरक्षित

चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत मे अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। राज्यपाल उत्तराखंड की संस्तुति पर राज्य के चंपावत जिले की नगर पंचायत पाटी में सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु अध्यक्ष पद का आरक्षण एवं आवंटन किया है। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। हालांकि पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित आरक्षण एवं आवंटन पर सर्वसाधारण से आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। आदेश में कहा गया है अगर किसी व्यक्ति को आरक्षण पर आपत्ति है तो सूचना के प्रकाशन के दिनांक से 7 दिन के भीतर अपनी आपत्ति लिखित रूप से निदेशक शहरी विकास विभाग 31/ 62 राजपुर रोड देहरादून को प्रेषित कर सकता है। इस बात के आदेश अपर सचिव संतोष बडोनी के द्वारा जारी किए गए हैं।

जरूरी खबरें