Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नरेंद्र उत्तराखंडी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लाभार्थियों की सूचना के अधिकार के तहत मांगी सूची।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

नरेंद्र उत्तराखंडी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लाभार्थियों की सूचना के अधिकार के तहत मांगी सूची।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष की बाट का विवाद अब चंपावत जिले में भी गर्माता जा रहा है। डॉक्टर हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी राष्ट्रीय अध्यक्ष सबका विकास पार्टी ने 31 मार्च 2020 से 31 मार्च 2026 तक जनपद चंपावत में मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोस से लाभान्वित हुए लाभार्थियों की सूची सूचना के अधिकार के तहत लोक सूचना अधिकारी से मांगी गई है। उन्होंने 6 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। जिनमे 31 मार्च 2020 से 31 मार्च 2026 तक राहत प्राप्त लोगों की वर्षवार कुल संख्या/राहत प्राप्त लोगों का नाम पिता का नाम पता मोबाइल नंबर की सूचना/राहत आवेदन में सस्तुति विधायक, सांसद व अधिकारी किसके द्वारा दी गई है/दिए गए चेक संख्या, धनराशि ,बैंक का नाम, वित्त वर्ष का पूर्ण विवरण/लाभार्थी द्वारा राहत मांगने का कारण आवेदन जांच अधिकारी का पद एवं नाम का विवरण/तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष वर्तमान में किस शासनादेश के चयन मापदंडों के आधार पर लाभार्थियों को राहत बाटी जा रही है व शासनादेश की सत्य प्रतिलिपि मांगी गई है।

जरूरी खबरें