Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:विकास के नाम पर देवदार के पेड़ों पर बेदर्दी से चल रही है आरिया चंपावत बाईपास निर्माण।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

विकास के नाम पर देवदार के पेड़ों पर बेदर्दी से चल रही है आरिया चंपावत बाईपास निर्माण।

वर्षों से खड़े देवदार के पेड़ों को काटने पर पर्यावरण प्रेमियों ने जताई गहरी नाराजगी।

विकास के नाम पर किस प्रकार से प्रकृति से खिलवाड़ होता है इसका जीता जागता उदाहरण आजकल चंपावत में देखने में नजर आ रहा है। जहां चंपावत बाईपास निर्माण के लिए देवदार के हरे भरे पेड़ों पर आजकल बेदर्दी से आरिया चलाई जा रही है ।कई देवदार के पेड़ काटकर धराशाई करे जा चुके हैं। ना मालूम अभी कितने सारे और पेड़ों की बली चढ़ाई जाएगी। बेदर्दी से देवदार के बहुमूल्य पेड़ काटे जाने पर पर्यावरण प्रेमियों ने नाराजगी जताई है। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा विकास के नाम पर इस प्रकार से सैकड़ो वर्षों से खड़े देवदार के पेड़ों पर आरी चलाना प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना है ।पर्यावरण प्रेमियों ने कहा इन बहुमूल्य पेड़ों में कुछ पेड़ तो ऐसे हैं जिनका जीवन अभी शुरू ही हुआ था और उन्हें भी बेदर्दी से विकास की भेंट चढ़ा दिया गया है। कहा इसका खामियाजा हमारी आने वाली पीड़ियों को भुगतना पड़ेगा।

पर्यावरण प्रेमियों ने कहा एक देवदार के पेड़ को जवान होने में वर्षों बीत जाते हैं। पर सड़क निर्माण के नाम पर उन्हें पल भर में काटकर धराशाई कर दिया जा रहा है जो काफी गंभीर मामला है इसका खामियाजा हमें किसी किसी रूप में भुगतना पड़ेगा। कहा मनुष्य विकास के नाम पर विनाश को बुलावा दे रहा है। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा सब विकास की खुशी मना रहे हैं पर इन हरे भरे पेड़ों के कटने का दर्द किसी को नहीं है ।

फिलहाल चंपावत बाईपास के नाम पर इन बहुमूल्य पेड़ों को बेदर्दी से काटा जा रहा है यह बहुमूल्य देवदार के पेड़ कटकर कहा जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अभी ना मालूम विकास के नाम पर कितने और पेड़ों की बलि चढ़ाई जाएगी। विकास के नाम पर सारे कायदे कानून ताक में रख दिए जाते हैं।

जरूरी खबरें