Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मानेश्वर में कैंटर की चपेट में आई स्कूटी बाल बाल बची महिला स्कूटी चालक।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 17, 2026

कैंटर की चपेट में आई स्कूटी बाल बाल बची महिला स्कूटी चालक। हेलमेट ने बचाई जान

लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में आज शुक्रवार दोपहर मानेश्वर मे एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। लोहाघाट से टनकपुर की ओर जा रहे कैंटर की चपेट में एक स्कूटी आ गई दुर्घटना में महिला स्कूटी चालक पूजा जोशी घायल हुई है हालांकि हादसा काफी बड़ा था स्कूटी पूरी तरह कैंटर की नीचे घुस गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक एक महिला अपनी स्कूटी में चंपावत की ओर से आ रही थी तभी अचानक महिला ने अपनी स्कूटी को राजपुर सड़क की ओर मोड़ दिया तभी वह सामने से आ रही कैंटर की चपेट में आ गई। लोगों ने बताएं गनिमत रही महिला ने हेलमेट पहना हुआ था जिससे उसकी जान बच गई ।बताया जा रहा है महिला को चोटे आई हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल अस्पताल भेजा गया है।

जरूरी खबरें