Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिला ग्राम प्रधान संगठन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 22, 2026

चंपावत जिला ग्राम प्रधान संगठन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।

आज 22 अप्रैल बुधवार को विकास भवन चंपावत में जिला ग्राम प्रधान संगठन चंपावत की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मेहरा की अध्यक्षता तथा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर गरकोटि के संचालन में हुए कार्यक्रम में सर्व सहमति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। ग्राम प्रधानों को विभिन्न दायित्व दिए गए। तो वही नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने दायित्व दिए जाने के लिए संगठन को धन्यवाद दिया कहा संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा और हमेशा ग्राम सभाओं के विकास व संगठन के हित पर कार्य किया जाएगा। तो वहीं ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष प्रकाश महरा के द्वारा समस्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कहा संगठन को पूरा विश्वास है सभी पदाधिकारी संगठन हित में कार्य करेंगे। इस दौरान कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे

(देख सूची किस ग्राम प्रधान को जिले में क्या मिली जिम्मेदारी)

जरूरी खबरें