Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

चंपावत:खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन की पहल, हेल्पलाइन जारी

लोहाघाट:मुक्ता मेमोरियल होली बिजडम एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित।

चंपावत:जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक सम्पन्न, भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक सम्पन्न, भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 29, 2026

शहीद कैप्टन उमेद सिंह महरा अशोक चक्र (मरणोपरान्त) के गाँव में शहीद द्वार निर्माण हेतु ₹5 लाख की स्वीकृति हुई प्राप्त ।

जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों से संबंधित समस्याओं, सुविधाओं एवं विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में उठाए गए बिंदुओं की समीक्षा से हुई। इस दौरान जानकारी दी गई कि शहीद कैप्टन उमेद सिंह महरा, अशोक चक्र (मरणोपरान्त) के गाँव में शहीद द्वार निर्माण हेतु ₹5 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।जिलाधिकारी के पूर्व निर्देशों के अनुपालन में लोहाघाट स्थित अमर जवान स्मारक के सौंदर्यीकरण हेतु ₹10.98 लाख की धनराशि स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, जिस पर भूतपूर्व सैनिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी का आभार प्रकट किया।

उच्चतर महाविद्यालय, लोहाघाट के समीप शहीद सै० लैफ्टिनेंट जगदीश चन्द्र राय की मूर्ति स्थापना के संबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि बैटल कैजुअल्टी प्रमाणपत्र हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है।बैठक में प्राप्त शिकायतों के समाधान की दिशा में भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। ग्राम मजपीपल निवासी पूर्व सैनिक सुबेदार मेजर (हौ० कै०) रघुबीर सिंह की पेयजल समस्या पर जल संस्थान द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलकर नई लाइन बिछा दी गई है तथा निगरानी हेतु चौकीदार की नियुक्ति भी कर दी गई है।इसी प्रकार ग्राम खूनाबोहरा के पूर्व सैनिक हो० ना० सु० बहादुर सिंह द्वारा सोलर लाइट की मांग पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उरेडा विभाग द्वारा सोलर लाइट स्थापित कर दी गई है।बैठक में दो नए प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सैनिक अथवा उनके परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूतपूर्व सैनिकों एवं वृद्धजनों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उमेद सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, अधिशासी अभियंता मोहन पलड़िया, हितेश कांडपाल, बृजमोहन आर्या सहित भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें