Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कल शिकायत, आज समाधान अंजली को मिला जीजीआईसी लोहाघाट में प्रवेश

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

कल शिकायत, आज समाधान अंजली को मिला जीजीआईसी लोहाघाट में प्रवेश

डीएम की तत्परता से दिव्यांग बालिका को मिला शिक्षा का अधिकार और वात्सल्य योजना का लाभ।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशन में चम्पावत जनपद में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम अब त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।“आज शिकायत, आज समाधान” की कार्यसंस्कृति को चरितार्थ करते हुए एक संवेदनशील मामले में प्रशासन ने सराहनीय पहल की है।विगत दिवस आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम फोर्ती, लोहाघाट निवासी श्रीमती शोभा सुतेड़ी ने अपनी पुत्री अंजली सुतेड़ी के संबंध में एक भावुक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।उन्होंने अवगत कराया कि अंजली जन्म से ही 40 प्रतिशत दिव्यांग है, जिसके कारण उसे विद्यालय में प्रवेश पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

विद्यालय में प्रवेश न होने से न केवल उसकी शिक्षा बाधित हो रही थी, बल्कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता के लिए आवश्यक स्कूल एंट्री भी नहीं हो पा रही थी।मामले की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मात्र एक दिन के भीतर अंजली का प्रवेश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) लोहाघाट में सुनिश्चित कर दिया गया।इसके साथ ही, बालिका को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके, इसके लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं भी शीघ्र पूर्ण कर दी गईं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त ऐसी संवेदनशील शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

जरूरी खबरें