Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 27, 2026

वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

चम्पावत: वन पंचायत सरपंचों का जिलाधिकारी चंपावत से संवाद कार्यक्रम चंपावत जिला सभागार में आज 27 मार्च को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिले के समस्त वन पंचायत सरपंचों के साथ संवाद कार्यक्रम में जिले के समस्त वन विभाग के कर्मचारी एवं पर्यावरण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी मौजूद रहे। जिले मे कुल 568 से बन पंचायत है । संवाद कार्यक्रम में समस्त वन पंचायत के सरपंचों द्वारा अपनी अपनी पंचायत की समस्याएं रखी गई ।

जिसका जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान लिया गया जिसमें अधिकतर शिकायते वन पंचायतो के सीमांकन ,अतिक्रमण वह जंगल में काला घास उगने से हो रही समस्या को सरपंचों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष रखा। सरपंचों द्वारा वनाअग्नि काल में फायरवॉचर रखने तथा उनका मानदेय देने की बात कही जिससे कि वनों को अग्नि से बचाया जा सके ।कई वनपंचायतो में जंगली जानवर जो कि ग्राम वासियों के लिए खतरा बन गए हैं। पंचायत जोलारी में सुवर के आतंक का, मामला सरपंच नारायण दत्त द्वारा उठाया गया, उमेद सिंह बन पंचायत तडाग द्वारा अपनी वन पंचायत में चाहर दिवारी की मांग उठाई , बाराकोट के नवीन सिंह सरपंच द्वारा जंगल में काला घास जो कि जंगली जानवरों के छुपने का कारण वना हुआ है

विभाग द्वारा फायरवाचारों को मानदेय पर रखकर उसे समाप्त कराने की मांग की।, जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरपंचों की समस्याओं को सुना व बंन कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए कि सरपंचों को, समय-समय पर गाइडलाइन देकर उनकी समस्याओं को सुना जाए जिससे कि वनों का अस्तित्व व जंगली जानवरों के भय से निजात मिल सके। जिलाधिकारी द्वारा समस्त सरपंचों को वन पंचायत नियमावली देने की बात भी कहीं जिससे कि सरपंच अपने अधिकारों का, समुचित उपयोग कर सकें।

जरूरी खबरें