Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:यूपीएससी में 69वीं रैंक अर्जित करने पर अनुज पंत को सीएम धामी ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 31, 2026

यूपीएससी में 69वीं रैंक अर्जित करने पर अनुज पंत को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

आज मंगलवार को गांधी चौक, चम्पावत में आयोजित मुख्य सेवक संवाद एवं राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले जनपद के बाराकोट ब्लाक के छुलापे गांव के अनुज पंत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुज पंत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुज की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि समर्पण, अनुशासन एवं कठोर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां प्रदेश के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनुज पंत अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और अन्य युवाओं को भी उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित करेंगे।

जरूरी खबरें