Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता: डीएम मनीष कुमार

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 12, 2026

मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता: डीएम मनीष कुमार

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की विभागवार अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है, उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए कार्यों में अपेक्षित तेजी लाई जाए। साथ ही सभी विभागीय अधिकारी नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।विभागवार समीक्षा के दौरान लंबित एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की स्थिति का विस्तृत आंकलन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं जनहित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ आमजन को प्राप्त होता है। अतः इन कार्यों की प्रगति में तेजी लाना प्रत्येक संबंधित अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जो घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनका हस्तांतरण तत्काल सुनिश्चित किया जाए, तथा जो घोषणाएं जनपद स्तर पर अपूर्ण हैं उनमें शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए उन्हें पूर्ण कराया जाए। साथ ही कार्यस्थलों पर जाकर गुणवत्ता की नियमित जांच भी सुनिश्चित की जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तिकीर्ति तिवारी, जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें