Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी की सौगात तामली मल्टी विलेज पेयजल योजना को 14.57 करोड़ की स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 22, 2026

तामली मल्टी विलेज पेयजल योजना को 14.57 करोड़ की स्वीकृति

सीमांत गांवों की प्यास बुझेगी 400 से अधिक परिवारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात: मिलेगा स्थायी जल समाधान

जनपद चम्पावत के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तामली मल्टी विलेज (बहु-ग्रामीण) पंपिंग पेयजल योजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 628/2024 के क्रम में स्वीकृत इस परियोजना हेतु ₹1457.21 लाख (लगभग ₹14.57 करोड़) की धनराशि का मुख्यमंत्री श्री धामी के अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें ₹1349.04 लाख की पूंजीगत लागत तथा ₹108.17 लाख सेंटेज शुल्क सम्मिलित है। योजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा किया जाएगा।यह महत्वाकांक्षी योजना लगभग 21 किलोमीटर के दायरे में फैले ग्राम तामली, पोलप, बचकोट एवं नाग के 400 से अधिक परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगी। परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक लिफ्ट (पंपिंग) आधारित पेयजल प्रणाली विकसित की जाएगी, जिसके माध्यम से ऊंचाई पर बसे गांवों तक नियमित एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।तकनीकी दृष्टि से योजना का व्यापक सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। वर्तमान 0.68 किमी लंबी राइजिंग मेन लाइन को बढ़ाकर 4.38 किमी किया जाएगा, जबकि 4.18 किमी की सप्लाई मेन लाइन को विस्तारित कर 7.80 किमी तक किया जाएगा। इससे जल वितरण प्रणाली अधिक सशक्त, प्रभावी एवं टिकाऊ बनेगी।

योजना के पूर्ण होने पर तामली क्षेत्र में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। इससे न केवल ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा, बल्कि जल संग्रहण की कठिनाई से जूझ रही महिलाओं एवं बच्चों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

जरूरी खबरें