Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मांगों को लेकर सीएम की विधानसभा मे गर्जी आंगनबाड़ी कार्यकृतिया यूकेडी का मिला साथ

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 7, 2026

मांगों को लेकर सीएम की विधानसभा मे गर्जी आंगनबाड़ी कार्यकृतिया यूकेडी का मिला साथ

जो ना माने बिनती से लुड़का देंगे कुर्सी से के लगे नारे।

जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरा उत्तराखंड क्रांति दल

चंपावत जिले मे मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने आज मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत के जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकृतियो के इस आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना समर्थन देते हुए उनकी मांगों को जायज बताया है। आज मंगलवार को को चंपावत टैक्सी स्टैंड के समीप धरना स्थल पर आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रांतीय संगठन के बैनर तले वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से जल्द उनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें 24 हजार प्रति माह मानदेय देने और बायोमैट्रिक से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने,

सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने समेत उनकी मांगों को सरकार जल्द पूरा करें। प्रदर्शन कर रही कार्यकर्ताओं का उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान कई आंगनवाड़ी कार्यकृतियो के साथ यूकेडी के विपिन शर्मा, पीयूष तिवारी, संजय भट्ट, गजेंद्र सिंह, सी0एम0 जोशी, गिरीश भट्ट, आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें