Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बेरीनाग: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कार्यालय में घुस तहसीलदार के साथ की धक्का-मुक्की

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

बेरीनाग: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कार्यालय में घुस तहसीलदार के साथ की धक्का-मुक्की

आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसीलदार सहित तहसील कर्मी बैठे धरने पर।

पुलिस ने आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ जिले की बेरीनाग तहसील से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। तहसीलदार बेरीनाग वतन गुप्ता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बडेत बाफिला) नीरज शाह पर उनके कार्यालय में बिना अनुमति के बीडीओ बनाने और वीडियो बनाने से मना करने पर अभद्रता और गाली गलौच धक्का मुक्की करने और सरकारी कागजों को फाडने का आरोप लगाते हुए बेरीनाग कोतवाली में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की है। तहसीलदार वतन गुप्ता के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की तथा मारपीट की कोशिश करने से गुस्सायें कर्मचारी तहसील कार्यालय के बाहर धरने में बैठ गये और आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी न होने और कर्मचारियों की सुरक्षा न होने तक आन्दोलन जारी रखने की बात कही है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। इधर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है। मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह ने बताया वह क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार के पास गया था। उनके द्वारा तहसीलदार से कोई अभद्रता नहीं की गई।

जरूरी खबरें