Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:खेती काकड़ी में गुलदार का आतंक जारी बकरी व बछड़े को बनाया निवाला बच्चों का स्कूल जाना बंद

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 18, 2026

खेती काकड़ी में गुलदार का आतंक जारी बकरी व बछड़े को बनाया निवाला

गुलदार के डर से बच्चों का स्कूल जाना हुआ बंद।

वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की मऊ ग्राम सभा में तीन दिन पूर्व गुलदार ने एक छात्रा में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसका उपचार हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। इसी क्षेत्र की ग्राम सभा काकडी में भी गुलदार ने आतंक को मचाया हुआ है। आज शनिवार को ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया गुलदार ने काकड़ी ग्राम सभा में आतंक मचाया हुआ है। कल शुक्रवार को गुलदार ने काकड़ी में एक बकरी तो खेती में एक बछड़े को अपना निवाला बना दिया है। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा गुलदार गांव के आसपास ही मंडरा रहा है भगाने के बावजूद गुलदार टस से मस नहीं हो रहा है।

उल्टा ग्रामीणों पर हमला करने की कोशिश गुलदार के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया गुलदार के डर से ग्रामीण बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज पा रहे हैं तथा ग्रामीणों के साथ-साथ उनके मवेशियों को भी बड़ा खतरा गुलदार से हो चुका है। कहा ग्रामीण गांव से बाहर तक नहीं जा पा रहे हैं। महिलाओं ने जंगल से चारा पत्ती लाना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा आसपास के गांव में भी गुलदार मंडराता नजर आ रहा है। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने प्रशासन व वन विभाग से ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने तथा गांव में पिंजरा लगाने व गस्त करने की मांग की है। उन्होंने बताया गुलदार के भय से उनकी ग्राम सभा व आसपास के गांवो में कर्फ्यू सा माहौल बन चुका है। उन्होंने कहा क्षेत्र के बच्चों को पढ़ने के लिए जीआईसी चोमेल या मऊ जाना पड़ता है पर गुलदार के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

जरूरी खबरें