Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:फायर टीम ने देर रात गल्ला गांव के जंगल मे लगी आग पर पाया काबू ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 19, 2026

फायर टीम ने देर रात गल्ला गांव के जंगल मे लगी आग पर पाया काबू ।

घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू बन संपदा को बड़ा नुकसान।

बाराकोट।कल शनिवार देर रात बाराकोट ब्लॉक के गल्ला गांव के जंगलों में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई ।जिससे वन संपदा को बड़ा नुकसान पहुंचा है। जंगल में लगी आग की सूचना पर एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट को तत्काल आग को बुझाने के निर्देश दिए। जिस पर फायर टीम तत्परता दिखाते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जंगल में लगी भीषण आग को बुझाने का कार्य शुरू किया।रात के अंधेरे में भी टीम द्वारा खतरा उठाते हुए लगातार पानी की बौछार कर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। फायर टीम की समय रहते की गई इस कार्यवाही से आग को रिहायशी क्षेत्र में फैलने से रोका गया तथा वनों एवं वन्यजीवों को संभावित नुकसान से सुरक्षित बचाया गया।फायर टीम की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही से जंगल को जलने से बचा लिया गया। आग बुझाने में महिला फायर कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही महिला फायरमैन प्रियंका बिष्ट व कोमल राणा जंगलों को आग से बचाने के लिए अपना अहम योगदान दे रही हैं।वह पुरुष फायरमैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घने जंगल और पहाड़ियों पर आग बुझाने कार्य कर रही हैं। टीम लीडिंग फायरमैन नीरज राणा, कोमल राणा, जगदीश सिंह ,प्रियंका बिष्ट आदि मौजूद रही।

जरूरी खबरें