Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:गल्ला गांव में 40 वर्षों के बाद होगी रामलीला क्षेत्र में भारी उत्साह 8 अप्रैल को शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

गल्ला गांव में 40 वर्षों के बाद होगी रामलीला क्षेत्र में भारी उत्साह 8 अप्रैल को शुभारंभ।

जोर शोर से चल रही है तालीम। अभिनय क्षमता को निखारने में जुटे हैं कलाकार।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के गल्ला गांव क्षेत्र में आजकल उत्साह का माहौल बना हुआ है। क्योंकि पूरे 40 साल के बाद श्री रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक शंकर सिंह बोहरा की देखरेख तथा अध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में रामलीला के भव्य मंचन को लेकर आजकल तालीम मास्टरों के द्वारा रामलीला के कलाकारों को गहन तालीम दी जा रही है। 40 साल के बाद हो रहे रामलीला मंचन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक शंकर सिंह बोहरा तथा अध्यक्ष संजय जोशी ने बताया 40 वर्ष पूर्व गल्ला गांव में रामलीला का मंचन होता था पर किसी कारण से बंद हो गया था।

पर 40 वर्ष के बाद इस वर्ष क्षेत्र के सभी ग्रामीण के सहयोग से एक बार फिर रामलीला का मंचन गल्ला गांव के कालाकोट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय के मैदान में किया जा रहा है ।उन्होंने बताया 8 अप्रैल को रामलीला का भव्य शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा सायं 8:00 बजे से रामलीला का मंचन होगा। कहा रामलीला के लिए कलाकारों को गहन तालीम दी जा रही है। जिसमें क्षेत्र के कलाकारों के द्वारा बढ़-कर कर सहयोग दिया जा रहा है। तथा क्षेत्र के सभी ग्रामीण रामलीला मंचन को लेकर अपना अमूल्य सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया पूरे क्षेत्र में गल्ला गांव में ही रामलीला का मंचन किया जाता था। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर रामलीला मंचन को भव्य बनाने की अपील की है ।उन्होंने बताया सुई सहित 18 गांव की यह रामलीला है।

रामलीला मंचन में कोषाध्यक्ष जितेंद्र बोहरा,गोपाल सिंह, भवान दत्त, हयात सिंह, भगत सिंह, मंटू ओली क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

जरूरी खबरें