Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : खटीमा में बजरंग दल ने पकड़ा संदिग्ध चर्बी से भरा केंटर

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

खटीमा में बजरंग दल ने पकड़ा संदिग्ध चर्बी से भरा केंटर

चालक को दबोच पुलिस के किया हवाले गौ सदन की चर्बी तस्करी का लगाया आरोप।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा टोल प्लाजा के पास विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खटीमा से सितारगंज की ओर जा रहे संदिग्ध चर्बी से लदे एक केंटर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। टोल प्लाजा के पास पकड़े गए केंटर में टीन के कनस्तरो में भरी गई संदिग्ध चर्बी को गौ वंशीय पशुओं की चर्बी होने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर कैंटर चला रहे चालक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा खटीमा पुलिस के सपुर्द किया किया गया।वही खटीमा पुलिस ने केंटर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही एवं जांच शुरू कर दी। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष क्षितिज अरोड़ा ने बताया की आज उनके साथ कार्यकर्ताओं ने खटीमा के इस्लामनगर गौटिया खानका से गौ वंशीय पशु की चर्बी को गला कर टीन के कनस्तर में भर कर दिल्ली नंबर की केंटर से तस्करी की जा रही थी।जिसे चालक के साथ खटीमा सितारगंज रोड टोल प्लाजा के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ा गया है।इस गाड़ी की सूचना उन्हे दस फरवरी को मिल गई थी लेकिन यह आज सटीक सूचना पर उनके हत्थे चढ़ी है।

जिसे खटीमा कोतवाली पुलिस के सपुर्द किया गया है।केंटर ट्रक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 17 से 18 कुंतल संदिग्ध चर्बी होने की बात कही।वही खटीमा पुलिस ने संदिग्ध चर्बी से भरे केंटर ट्रक को बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया है।इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

जरूरी खबरें