Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय का लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 8, 2026

लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय का लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

विजिलेंस की लगातार कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोर कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे। विजिलेंस अभी तक कई रिश्वतखोर कर्मचारियों व अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में बुधवार को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा किया है। आरोपी पर शौचालय निर्माण कार्य से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने और एफडीआर रिलीज कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत तीन लाख रुपये के शौचालय निर्माण टेंडर की एफडीआर जारी करने के एवज में लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने पर विजिलेंस हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। बुधवार को टीम ने ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में जाल बिछाते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जरूरी खबरें