Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के गांधी चौक में 23 लाख की लागत से लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा। निर्माण कार्य शुरू

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

लोहाघाट के गांधी चौक में 23 लाख की लागत से लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा।

निर्माण कार्य शुरू

लोहाघाट नगर के गांधी चौराहे पर नगर पालिका परिषद लोहाघाट के द्वारा लगभग 23 लाख रुपए की लागत से 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य जारी है। लोहाघाट पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया लगभग 20 से 23 लाख रुपए की लागत से चंपावत की तर्ज पर लोहाघाट के गांधी चौराहे पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे को स्थापित किया जाएगा।जिसका निर्माण कार्य जारी है उन्होंने बताया निर्माण कार्य के लिए जिलाधिकारी चंपावत के निर्देश पर निधि दी जा रही है। उन्होंने बताया निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नगर के प्रमुख गांधी चौराहे पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। फिलहाल इस निर्माण कार्य को लेकर लोगों के द्वारा अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं दी जा रही है।

जरूरी खबरें