Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के ट्रायल जनपद स्तर पर कराने का अनुरोध

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 24, 2026

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के ट्रायल जनपद स्तर पर कराने का अनुरोध

लोहाघाट। प्रदेश में विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया किधर ट्रायल जनपद स्तर पर करने का अनुरोध।भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने लोहाघाट में बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रारंभ किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि लोहाघाट में ‌महिला स्पोर्ट्स कालेज की स्थापना एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने से नोनीहालों में खेल के प्रति जोश और उमंग जागा है।इसी क्रम में गड़कोटी ने माननीय मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र भेजते हुए बताया है कि ग्रामीण क्षेत्र के नोनिहाल प्रवेश प्रक्रिया में शामिल तो हो जाते हैं लेकिन आर्थिक अभाव के कारण ट्रायल हेतु देहरादून नहीं जा पाते जिससे योग्य होने के बावजूद प्रवेश पाने से वंचित रह जाते हैं।

गड़कोटी ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले नोनिहालों का ट्रायल जनपद स्तर पर किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को इन उच्च संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा।

जरूरी खबरें