Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : चंपावत:झालाकुड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से लगाया गया जांच शिविर

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

झालाकुड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से लगाया गया जांच शिविर

भाजपा नेता सुंदर सिंह बोहरा ने किया शुभारंभ

महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधित अनेक जानकारी

चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र झालाकुड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मातृ मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को अनेक प्रकार की जानकारी प्रदान की गई बृहस्पतिवार को झालाकुड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा ने किया। जिसके बाद आयोजित शिविर में डॉक्टर तनीषा अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और महिलाओं को अनेक प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। बताया कि संस्थागत प्रसव अब आने वाले समय के लिए बहुत ही जरूरी है। जिससे मातृ वंदना योजना, 108 योजना, 102 की जानकारी के साथ-साथ घर पर प्रसव होने की खतरे को कम करने सहित अन्य प्रकार की जानकारियां प्रदान की गई। सुशीला गड़कोटी ने उपस्थित सभी महिलाओं की स्क्रीनिंग की जबकि एएनएम दीपिका बोहरा व पुनीता कुशवाहा ने आयरन कैल्शियम वितरण सहित अन्य दवाइयां का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न महिलाओं ने प्रतिभा किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान आरती चौहान, आशा कार्यकत्री माया चौहान सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें