Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : ऋषिकेश : महिला ने तीन प्रॉपर्टी डीलरो पर लगाए दुष्कर्म के आरोप। एक गिरफ्तार दो फरार

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

.ऋषिकेश : महिला ने तीन प्रॉपर्टी डीलरो पर लगाए दुष्कर्म के आरोप। एक गिरफ्तार दो फरार

2021 से महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर कर रहे हैं दुष्कर्म

ऋषिकेश में महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन रसूखदार प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म।बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज एक को गिरफ्तार कर लिया है दो फरार चल रहे है।तीर्थनगरी ऋषिकेश से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन रसूखदार प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक कुशाग्र शर्मा उर्फ रोमी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, शोषण का यह सिलसिला साल 2021 से चल रहा था। महिला का आरोप है कि उसके पति के व्यापारिक साझेदार मनजीत जौहर, उसके बेटे मानव जौहर और उनके पार्टनर कुशाग्र शर्मा (रोमी) ने उसकी मजबूरी और पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति इन आरोपियों को अपना 'भगवान' मानते थे और घर चलाने का जरिया बताते थे। आरोप है कि जनवरी 2022 में मनजीत जौहर ने घर में घुसकर पहली बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। सास को बताने पर भी कोई मदद नहीं मिली। फरवरी 2023 में पति खुद पीड़िता को एक पेंट हाउस में ले गया। जहां मानव जौहर ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की और अश्लील फोटो खींचे। इसके बाद कुशाग्र शर्मा (रोमी) ने उन तस्वीरों के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसे देहरादून और ऋषिकेश के विभिन्न होटलों में ले जाकर बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अब तक चुप रहने की वजह बताते हुए कहा कि आरोपी उसे बार-बार उसके बीमार पिता और उसकी इकलौती बेटी को जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी कहते थे कि उसके परिवार को ऐसी जगह ठिकाने लगा देंगे कि कोई ढूंढ नहीं पाएगा। अंततः मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती सुनाई, जिसके बाद हिम्मत जुटाकर वह पुलिस के पास पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ दुष्कर्म, गलत तरीके से बंधक बनाने और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी कुशाग्र शर्मा (रोमी) को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों—मनजीत जौहर और मानव जौहर की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

जरूरी खबरें