रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग चम्पावत द्वारा "सेवा, सुशासन और समर्पण" के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उप जिला अस्पताल लोहाघाट में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने किया। पहले दिन आयोजित शिविर में 360 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही एक्स-रे, विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.देवेश चौहान ने कहा कि "हमारा मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के उन लोगों तक बेहतरीन और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, जो बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुँच पाते। इस तीन दिवसीय शिविर में चम्पावत के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है ताकि किसी भी मरीज को बिना इलाज के वापस न जाना पड़े।"शिविर में सीएमएस उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट डॉ0 वीराज राठी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र बोहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पाण्डेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश पंत, उमेश जोशी, आईटीसी काउंसलर निर्मल मुरारी, आशा समन्वयक निर्मला पुनेठा, टीबी क्लिनिक से रामनारायण खर्कवाल सहित सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश