रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दिल्ली में छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में लोहाघाट में छात्र-छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली।
Laxman Singh Bisht
दिल्ली में छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में लोहाघाट में छात्र-छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली।

एनएसयूआई व युवा कांग्रेस का मिला समर्थन।

पेपर लीक मामले में आत्महत्या कर चुके छात्र-छात्राओं को दी गई श्रद्धांजलि।

दिल्ली के जंतर मंतर में नीट पेपर लीक मामले तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में आज बुधवार को लोहाघाट में छात्र-छात्राओ में भारी आक्रोश फैल गया। छात्र-छात्राओं ने लोहाघाट के स्टेशन बाजार में वीर कालू सिंह चौराहे में एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा तथा रोडवेज बस स्टेशन में धरना दिया।

छात्र-छात्राओं ने कहा छात्र विरोधी सरकार उन्हें किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने कहा आज जो भी भर्ती परीक्षाएं हो रही है उनके पेपर पहले ही लीक हो जा रहे है छात्र-छात्राओं की मेहनत पर पानी फेर जा रहा है ।कई छात्र-छात्राओं के द्वारा आत्महत्या तक कर ली गई है पर उसके बावजूद भी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर भाजपा सरकार के द्वारा लाठियां बरसाई गई जिसका वह कड़ा विरोध करते हैं कहा आज देश में करोड़ों की तादाद में युवा बेरोजगार बैठे हैं और सरकार युवा विरोधी फैसले ले रही है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। वही आंदोलन को एनएसयूआई तथा यूथ कांग्रेस के द्वारा अपना समर्थन दिया गया ।

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने कहा जिस प्रकार से निहत्थे छात्र-छात्राओं पर केंद्र सरकार के इशारों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गई जिसमें कई छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए है वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा पीएम आवास के बाहर छात्रों के समर्थन में धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को जिस प्रकार से पुलिस ने प्रताड़ित किया वह केंद्र सरकार की घोर निंदा करते हैं उन्होंने कहा मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। मामले में एनएसयूआई नेताओं ने भी गहरी नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार की निंदा की कहा छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।कहा जरूरत पड़ने पर छात्र हितों की रक्षा के लिए एनएसयूआई जोरदार आंदोलन चलाएगी इस दौरान अग्नि वीर योजना का भी मुद्दा उठाया गया तथा पेपर लीक मामले में आत्महत्या कर चुके छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई।

मामले को लेकर छात्र-छात्राएं काफी आक्रोशित नजर आए। इस दौरान किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।धरना प्रदर्शन में सुप्रिया, पूजा गोस्वामी ,आरती अधिकारी , अजय बिष्ट ,आयुष गोस्वामी, एडवोकेट भुवन चौबे ,सोनम बोहरा, मंटू ओली सोनाक्षी महरा ,श्वेता महरा, रिया महरा, शिखा ,निखिल फर्त्याल, दिव्य गोड़,मोहित सहित कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न