रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:झूमाधुरी नंदाष्टमी मेले को लेकर युवाओं ने संभाली कमान, मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
Laxman Singh Bisht
झूमाधुरी नंदाष्टमी मेले को लेकर युवाओं ने संभाली कमान, मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

लोहाघाट के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध झूमाधुरी नंदाष्टमी मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी नंदाष्टमी मेले के सफल आयोजन को लेकर झूमाधुरी मंदिर परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर के साथ ही आसपास के पैदल रास्तों की सफाई की गई तथा झाड़ियों का कटान कर मार्गों को सुगम बनाया गया।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों की विशेष रूप से सफाई की गई। वहीं 18 सितंबर को आयोजित होने वाले देवी जागरण को लेकर भी मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गईं। देवी जागरण में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों और युवाओं ने श्रमदान किया।
स्थानीय शशांक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 सितंबर को झूमाधुरी मंदिर के लिए भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। नंदाष्टमी के अवसर पर पाटन-पाटनी और रायकोट महर क्षेत्र से निकलने वाली देवी रथयात्रा झूमाधुरी मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है और बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए झूमाधुरी धाम पहुंचते हैं।
युवाओं ने कहा कि झूमाधुरी नंदाष्टमी मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए मंदिर परिसर और यात्रा मार्गों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई अभियान के दौरान युवाओं ने मेले तक आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी आवश्यक सहयोग करने की बात कही।सफाई अभियान में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पाटन पाटनी प्रदीप विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू बोहरा, रायकोट के बीडीसी सदस्य अंकित कुंवर,उप प्रधान बृजेश विश्वकर्मा, संजय पाटनी,कमल कुलेठा, राहुल महर, मदन विश्वकर्मा, गोल्डी पाटनी,केदार पाटनी,पंकज बोहरा,हिमांशु विश्वकर्मा समेत पाटन एवं रायकोट के कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।