रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।
Laxman Singh Bisht
कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के प्रसिद्ध दिगालीचौड़ क्षेत्र के मां अखिलतारिणी के मेले का कल 28 जुलाई मंगलवार को मातृशक्ति के द्वारा निकली जाने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर कमेटी अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कल 28 जुलाई को कलश यात्रा पूजा पाठ के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया मंदिर परिसर से खिलपिती तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर के बाद महिलाओं का झोड़ा गायन तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। दीपक जोशी ने बताया 29 जुलाई को मुख्य मेंले आयोजन होगा। कहा सुबह पूजा पाठ के बाद दोपहर खिलपिती से मां भगवती की विशाल रथ यात्रा कोट बसान के वीरों के साथ निकाली जाएगी तथा मेले में भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया मेले को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक आयोजित की गई ।जिसमें मेले को भव्य बनाने के लिए कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों ने अपने-अपने विचार रखें। अध्यक्ष दीपक जोशी ने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले को भव्य व सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया क्षेत्र के युवाओं के द्वारा मंदिर परिसर को रंग रोगन कर चमकाया गया है तथा मंदिर मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाकर रास्तों को चुस्त दुरुस्त बनाया गया है। कहा क्षेत्रीय युवाओं व ग्रामीणों के द्वारा बढ़ चढ़कर देव कार्य में सहयोग किया जा रहा है। मालूम मां अखिलतारिणी का मेला पूरे क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है बड़ी संख्या में लोग मां का आशीर्वाद लेने मां अखिलतारिणी मंदिर पहुंचने हैं।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।