रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत के दिगालीचौड़ और रोसाल के सीएससी सेंटरो में श्रम कार्ड बनाने की सुविधा देने की मांग।
Laxman Singh Bisht
सीमांत के दिगालीचौड़ और रोसाल के सीएससी सेंटरो में श्रम कार्ड बनाने की सुविधा देने की मांग।
श्रम कार्ड बनाने के लिए सीमांत क्षेत्र वासियों को 50 किलोमीटर की लगानी पड़ रही दौड़।

चंपावत जिले में श्रम कार्ड बनाने के लिए जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र वाशियो को काफी दिक्कतो सामना करना पड़ रहा है। सीमांत क्षेत्र सुल्ला,पासम, रोसाल, डनगांव ,डूंगरा बोरा, कायल आदि क्षेत्र की जनता को श्रम कार्ड बनाने के लिए लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय कर लोहाघाट सीएससी सेंटर आना पड़ता है। जिसमें उनका पूरा दिन व काफी धन खर्च होता है। लोहाघाट आकर भी नेट की दिक्कत व भीड़ के चलते उन्हें कभी कभी बेरंग वापस घरो को लौटना पड़ता है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व किसान नेता मोहन चंद्र पांडे ने बताया सीमांत क्षेत्र की मातृशक्ति बड़ी तादात में श्रम कार्ड बनाने के लिए लोहाघाट या चंपावत पहुंच रही हैं। पर तकनीकी दिक्कत व भीड़ के चलते उन्हें श्रम कार्ड बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पांडे ने बताया आजकल सीमांत क्षेत्र में खेती-बाड़ी का सीजन चल रहा है जिस कारण महिलाओं को श्रम कार्ड बनाने में काफी दिक्कतें आ रही है उन्होंने कहा कई महिलाओं के श्रम कार्ड का नवीनीकरण होना है पर लंबी दूरी व समय के अभाव के कारण उनका कार्य नहीं हो पा रहा है। मोहन चंद्र पांडे ने जिलाधिकारी चंपावत से सीमांत क्षेत्र की जनता की समस्या को देखते हुए रोसाल व दिगाली चोड़ क्षेत्र के सीएससी सेंटरो में भी श्रम कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि सीमांत क्षेत्र की जनता का समय व धन दोनों की बचत हो।
विज्ञापन
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।