रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की पोस्ट पर यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार का पलटवार
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 7, 2026
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की पोस्ट पर यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार का पलटवार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। और राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो चुके हैं। चम्पावत जिले की हाट सीट माने जाने वाली लोहाघाट विधानसभा सीट में चुनाव से पहले ही राजनीति गरमाती नजर आ रही है । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की फेसबुक पोस्ट को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नेता दरवान सिंह रजवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है । रजवार के सवालों के बाद लोहाघाट की सियासत में बयानबाजी का नया दौर शुरू होता दिखाई दे रहा है । लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के पाटी विकासखंड निवासी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की फेसबुक पोस्ट के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है । पोस्ट को लेकर यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार ने कई सवाल खड़े करते हुए भाजपा नेतृत्व और क्षेत्र की बदहाली पर निशाना साधा है । रजवार की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों तक इस मुद्दे की चर्चा तेज हो गई है । माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह वीडियो और तूल पकड़ सकता है ।यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार ने राजेश बिष्ट की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सवाल उठाए हैं । उनके सवालों ने सीधे तौर पर लोहाघाट विधानसभा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है । विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है , लेकिन लोहाघाट में राजनीतिक गतिविधियां अभी से जोर पकड़ने लगी हैं । कांग्रेस , भाजपा , यूकेडी और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की सक्रियता ने चुनावी माहौल के शुरुआती संकेत देने शुरू कर दिए हैं । पाटी विकासखंड से आने वाले राजेश बिष्ट का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता होना लोहाघाट की राजनीति को और महत्वपूर्ण बनाता है । ऐसे में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर यूकेडी नेता की तीखी प्रतिक्रिया को महज सोशल मीडिया विवाद के तौर पर नहीं देखा जा रहा है । उत्तराखंड की राजनीति में सोशल मीडिया तेजी से नेताओं के लिए जनता तक पहुंचने और राजनीतिक संदेश देने का बड़ा मंच बन चुका है । लोहाघाट में भी फेसबुक पोस्ट के जरिए शुरू हुई यह राजनीतिक तकरार अब स्थानीय सियासत में चर्चा का विषय बन गई है । 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले लोहाघाट में जिस तरह राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है , उससे साफ है कि चुनावी बिसात धीरे-धीरे बिछने लगी है । आने वाले महीनों में स्थानीय मुद्दे , विकास कार्य , राजनीतिक नेतृत्व और दावेदारों की सक्रियता इस सियासी माहौल को और गरमा सकती है । फिलहाल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की फेसबुक पोस्ट और यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार की तीखी प्रतिक्रिया ने लोहाघाट की राजनीति में नया सियासी मसाला जरूर पैदा कर दिया है । अब देखना होगा कि इस राजनीतिक वार-पलटवार का अगला अध्याय क्या होता है। दरबान रजबार ने भाजपा प्रवक्ता राजेश बिष्ट से सीधे पाटी ब्लॉक में विकास कार्यों के न होने पर सीधे तीखे सवाल दागे हैं।
विज्ञापन