रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
Laxman Singh Bisht
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु मंगलवार को लोहाघाट क्षेत्र के मीना मार्केट, हथ रंगिया तथा पिथौरागढ़ रोड आदि क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी जनरल स्टोर एवं आइसक्रीम खाद्य प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच हेतु दलिया, मैकरोनी, बिस्कुट एवं तेल आदि विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 04 नमूने संगृहीत कर राजकीय प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।कार्रवाई के दौरान एक आइसक्रीम विक्रेता के प्रतिष्ठान में एक्सपायर्ड फूड कलर एवं एक्सपायर्ड फ्लेवर पाए जाने पर उक्त हानिकारक सामग्री तथा मौके पर तैयार पाई गई चार बकेट आइसक्रीम को जनहित में तत्काल नष्ट कराया गया। संबंधित विक्रेता को नोटिस निर्गत करते हुए चार दिवस के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को अनिवार्य रूप से एफएसएसएआई लाइसेंस बनवाने एवं उसे प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने, खाद्य सामग्री की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा कालातीत पदार्थों के विक्रय पर विशेष सावधानी बरतने के कड़े निर्देश दिए। इस चेकिंग टीम में सहायक दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।