रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
Laxman Singh Bisht
स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
सीएम हेल्पलाइन और ई-ऑफिस की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में स्वैच्छिक चकबंदी, सीएम हेल्पलाइन एवं ई-ऑफिस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।स्वैच्छिक चकबंदी की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों की कृषि भूमि अलग-अलग स्थानों पर छोटे-छोटे भूखंडों में बिखरी होने के कारण खेती में अधिक समय और श्रम लगता है। स्वैच्छिक चकबंदी के माध्यम से आपसी सहमति से बिखरे खेतों को व्यवस्थित करने से किसानों को खेती करने में सुविधा होगी तथा सिंचाई, घेरबाड़ और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग में भी आसानी होगी। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को पात्र गांवों में किसानों एवं खाताधारकों को योजना की सही जानकारी देने और उनकी स्वेच्छा एवं आपसी सहमति के आधार पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वैच्छिक चकबंदी को लेकर किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाए तथा उन्हें इसके व्यावहारिक लाभ सरल भाषा में बताए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो और किसानों की सहमति को प्राथमिकता दी जाए।सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान प्राथमिकता से किया जाए। लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित अधिकारी स्वयं उनकी समीक्षा करें।ई-ऑफिस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सरकारी कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के लिए पत्रावलियों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल कार्यप्रणाली से फाइलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग भी संभव होगी। सभी अधिकारी ई-ऑफिस प्रणाली का नियमित उपयोग करते हुए लंबित पत्रावलियों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।