Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार

स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मिसाल

जिलाधिकारी ने की नेहा के कार्यों की सराहना।

लोहाघाट।जनपद चंपावत में आयोजित सूक्ष्म एवं लघु उद्योग प्रतियोगिता 2025/26 मे लोहाघाट की नेहा मुरारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र और 6 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया है। नेहा को सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने उनके द्वारा लघु उद्योग व पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

(उद्यमिता के साथ ग्रीन संकल्प की चर्चा)

नेहा मुरारी न केवल स्वरोजगार के क्षेत्र में सक्रिय बल्कि वह पिछले काफी समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक मिसाल पेश कर रही है ।नेहा ने हर हफ्ते 10 पेड़ लगाने का संकल्प लिया हुआ है और वह लंबे समय से निरंतर वृक्षारोपण कर रही हैं ।उनकी इस उद्यमिता यात्रा में प्रकृति के प्रति उनका यह लगाव उन्हें अन्य उद्यमियों से अलग पहचान दिलाता है।

(लोहाघाट के लिए गौरव का क्षण)

लोहाघाट जैसे व्यापारिक केंद्र में रहकर अपने सूक्ष्म उद्योग को ऊंचाई पर पहुंचने वाली नेहा की इस सफलता पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है ।नेहा मुरारी का मानना है कि रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना और साथ ही अपनी मिट्टी को पर्यावरण की सेवा करना ही जीवन की सार्थकता है। मालूम नेहा के द्वारा अपने उद्यम में कई महिलाओं को रोजगार भी दिया गया है।

जरूरी खबरें