Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिला ने लगाए नाप भूमि के आगे फड़ लगाकर रास्ता रोकने के आरोप। प्रशासन ने की जांच।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

महिला ने लगाए नाप भूमि के आगे फड़ लगाकर रास्ता रोकने के आरोप। प्रशासन ने की जांच।

महिला की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर।

हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व में टूट चुके हैं यह फड़।

लोहाघाट निवासी निर्मला कनौजिया के द्वारा लोहाघाट स्टेशन बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी उनकी भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन फड़ लगाकर उनकी भूमि का रास्ता बंद करने की शिकायत जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार से की गई थी। महिला की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम लोहाघाट को मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर जांच कर दोनों पक्षों से अपने कागजात प्रस्तुत करने को कहा। तहसीलदार मोहिउद्दीन ने बताया लोहाघाट निवासी निर्मला कनौजिया के द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया था जिसमें बताया गया कुछ लोगों के द्वारा उनकी पैतृक नाप भूमि पर जबरन अपने कच्चे फड़ लगाकर उनकी पैतृक भूमि का रास्ता रोक दिया गया है। जबकि इस भूमि से पूर्व में हाईकोर्ट के निर्देश पर इन फड़ों को हटाया गया था। लेकिन उसके बावजूद फिर वहां पर जबरन फड़ लगा दिए गए है जिससे उनका रास्ता अवरुद्ध हो गया है। तहसीलदार ने बताया दोनों पक्षों को 2 दिन के भीतर कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है इसके बाद जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।

जरूरी खबरें