Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मडलक में फसलों के दुश्मन बने जंगली जानवर किसानों की फसले की तबाह किसान परेशान।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 26, 2026

मडलक में फसलों के दुश्मन बने जंगली जानवर किसानों की फसले की तबाह किसान परेशान।

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मंडलक में जंगली सूअरों व बंदरों के आतंक से किसान परेशान है। ग्राम प्रधान मडलक महेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया जंगली सूअरों व बंदरों ने गांव में खेती को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से क्षेत्र के किसान खेती करने से कतरा रहे है।कहा साल भर किसान मेहनत करता है और फसल कटते समय जंगली जानवर उनकी फसलों को तबाह कर रहे हैं।जिस कारण क्षेत्र के किसानों में काफी मायूसी है। ग्राम प्रधान ने शासन प्रशासन से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने , किसानों को नुकसान का मुआवजा देने तथा सुरक्षा के लिए घेरवाड़ की मांग की है। कहा अगर जल्द रोकथाम नहीं की गई तो कई किसान खेती छोड़ने को मजबूर होंगे।

जरूरी खबरें