Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

लोहाघाट के कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में अष्टमी पर्व पर गूंजे प्रभु श्री राम के जयकारे भव्य सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कनेडी के प्रसिद्ध भूमिदार बाबा मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के साथ आज दुर्गाष्टमी ,रामनवमी के अवसर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।इससे पूर्व पंडित भावेश जोशी द्वारा गणेश पूजन, मातृका पूजन , नवग्रह पूजन, श्री राम पूजन, हनुमान पूजन संपन्न किया गया। सुंदरकांड पाठ में समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे, मंदिर के पुजारी प्रकाश चंद्र जोशी द्वारा प्रातःकाल मंदिर में पूजा अर्चना की गई ।दोपहर बाद आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे,हारमोनियम में डॉ सुधाकर सुमन जोशी एवं तबले में ध्रुवादित्य जोशी ने संगत की।सुंदरकांड पाठ में हिमांशु जोशी, प्रदीप चंद्र जोशी,प्रमोद जोशी ,मोहन जोशी निक्कू,कैलाश जोशी,महेश पाण्डेय, रमेश चंद्र जोशी, चंद्रकांत सगटा , प्रकाश चंद्र सगटा, हरीश चंद्र सगटा ,आशुतोष जोशी, वैभव जोशी, पारस जोशी ,गर्वित जोशी,भुवन पाण्डेय,नरेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।श्रीराम आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का समापन हुआ।

जरूरी खबरें