Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के समर्थन में विधा0 अधिकारी। मंत्री रेखा आर्य को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के समर्थन में विधा0 अधिकारी। मंत्री रेखा आर्य को ज्ञापन।

विधानसभा सत्र में कांग्रेस करेगी आंगनबाड़ी कार्य कृतियों की आवाज को बुलंद।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकृतिया पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रही है। लोहाघाट में भी आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का आंदोलन लगातार जारी है। आंगनबाड़ी कार्य कृतियों के समर्थन में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी आगे आए ।उन्होंने सोमवार को आंगनबाड़ी आंदोलन को उचित बताते हुए बाल विकास मंत्री रेखा आर्य को पत्र देते हुए आंगनबाड़ी कार्य कृतियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है। विधायक अधिकारी ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की आवाज़ के साथ हम मजबूती से खड़े हैं। विधायक ने कहा लंबे समय से अपनी जायज़ मांगों को लेकर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्य कृतियों/सेविकाओं को बार-बार धरना स्थल से हटाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें हटाकर रैन बसेरा, लोहाघाट में भेजा गया, जो प्रशासन का उनकी पीड़ा को और बढ़ाने वाला कदम है।

विधायक अधिकारी ने कहा सबसे चिंताजनक बात यह है कि रैन बसेरा, लोहाघाट 2 महीनों के लिये पूर्ण_रूप से बंद है, क्योंकि वहाँ निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसी स्थिति में आंगनबाड़ी बहनों की आवाज दबाने को वहाँ भेजना बिल्कुल भी उचित नहीं है और यह उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार है।विधायक अधिकारी के देहरादून में होने के कारण सोमवार को उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पाटी शंकर अधिकारी के साथ विधायक प्रतिनिधि चाँद बोहरा एवं प्रधान संजय जोशी को धरना स्थल पर भेजा। तीनों जनप्रतिनिधियों ने रेन बसेरा धरना स्थल में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकृतियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें विश्वास दिलाया लोहाघाट विधायक का पूरा समर्थन उनके आंदोलन के साथ है विधायक उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। विधायक अधिकारी ने कहा इस विषय को मैंने गंभीरता से लेते हुए बाल विकास मंत्री रेखा आर्य को पत्र प्रेषित कर आंगनबाड़ी कार्य कृतियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। विधायक अधिकारी ने कहा इस महत्वपूर्ण_मुद्दे को कांग्रेस के सभी विधायक आगामी विधानसभा सत्र में मजबूती से उठाएंगे और हर संभव प्रयास करेंगे कि आंगनबाड़ी कार्य कृतियों को उनका अधिकार मिले। कहा

हम सभी मिलकर आंगनबाड़ी कार्य कृतियों की आवाज़ को बुलंद करेंगे और न्याय दिलाकर रहेंगे। विधायक का समर्थन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के हौसले बुलंद नजर आए। समर्थन देने के लिए उन्होंने लोहाघाट विधायक को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें