Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: गर्मी बढ़ने के साथ लोहाघाट के अस्पताल मे बढ़ने लगी उल्टी दस्त के मरीजों की तादाद ।

देवीधुरा महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान।

लोहाघाट:पत्रकार बसंत जोशी की ईमानदारी सड़क में गिरे 13 हजार रुपए किए वापस।

बाराकोट :सीएम घोषणा के बावजूद क्वारखोली पड़ासोंसेरा सड़क में नहीं हुआ कार्य शुरू।

लोहाघाट मे बारिशों व ओलो से लोगों को गर्मी से मिली निजात।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पत्रकार बसंत जोशी की ईमानदारी सड़क में गिरे 13 हजार रुपए किए वापस।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 28, 2026

पत्रकार बसंत जोशी की ईमानदारी सड़क में गिरे 13 हजार रुपए किए वापस।

उत्तराखंड अपडेट व काली कुमाऊं खबर के पत्रकार बसंत जोशी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क में गिरे हुए 13 हजार रुपए वापस रुपए मालिक को सुरक्षित लौटाए है। कल सोमवार की सुबह बसंत जोशी मॉर्निंग वाक कर लौट रहे थे तभी लोहाघाट के बाड़ी गाड़ पुल के पास उन्हें यह रकम सड़क में गिरी हुई नजर आई। जोशी ने यह रकम अपने पास सुरक्षित रख ली तथा रुपए मालिक का पता लगाने मे जुट गए। रूपए के साथ मिले पर्चे में नरेश सिंह निवासी तड़ाग लिखा हुआ था। आज मंगलवार को व्यापारी नरेश सिंह का पता लगाकर उनसे संपर्क किया गया। रुपए व कागजातों की सही जानकारी देने के बाद पत्रकार बसंत जोशी के द्वारा नरेश सिंह को उनकी 13 हजार रुपए से अधिक की रकम सुरक्षित सौंप दी गई। रुपए पाकर नरेश सिंह का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बसंत जोशी की ईमानदारी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा ईमानदारी आज भी जिंदा है। नरेश सिंह ने बताया कल से वह काफी परेशान थे तथा रुपए गुम होने की सूचना उनके द्वारा थाना लोहाघाट में भी दी गई थी। उन्होंने बताया वह गांव में दुकान चलाते है ।

दुकान के सामान की खरीदारी के लिए यह रकम रखी हुई थी उन्होंने बताया दुकानदारी के साथ साथ वह होली बिजडम स्कूल की बस भी चलाते हैं। कल सुबह उनके रुपए गिर गए थे। वही पत्रकार बसंत जोशी ने कहा यह रुपये दूसरे की अमानत थी जिसे उन्होंने आज सुरक्षित उन्हें सौंप दिया है कहा कल से वह काफी परेशान थे। वही लोगों ने बसंत जोशी की ईमानदारी की सराहना की है।

जरूरी खबरें