Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

मालकिन की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गया पालतू कुत्ता ।

ग्रामीण की प्रशासन से पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

चंपावत जिले के लोहाघाट में एक बार गुलदार की दहशत शुरू हो गई है। गुलदार जहां दो लोगों को चार दिन के भीतर घायल कर चुका है। तो वहीं बुधवार को गुलदार ने नसखोला ग्राम सभा के कनेड़ी तोक में घर से 15 मीटर की दूरी पर सूखी घास लेने जा रही हेमलता जोशी व ममता जोशी पर हमले का प्रयास किया पर बीच बचाव में पालतू कुत्ता गुलदार से भिड़ गया जिसमें कुत्ता घायल हो गया। महिलाओं व ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीण प्रमोद जोशी ने बताया कुत्ते की वजह से दोनों महिला सुरक्षित बच गई पर कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसे उनके द्वारा लोहाघाट पशु चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा कुत्ते के सर पर 10 टाके लगाए गए।जोशी ने बताया क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। घटना की जानकारी उनके द्वारा वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने बताया गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के लिए गांव में गस्त करने तथा पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा गांव में सोलर लाइट भी नहीं लगाई गई है जिस कारण अंधेरे में गुलदार का खतरा ग्रामीणों के लिए और ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से गांव में सोलर लाइट लगाने की भी मांग की है।

मांग करने में प्रमोद जोशी , प्रकाश जोशी ,रमेश चंद्र जोशी, प्रदीप जोशी ,नरेश पांडे, प्रकाश राम, संजू टम्टा सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। मालूम हो गुलदार जहां डगला में एक महिला को घायल कर चुका है तो वहीं मंगलवार को पंचेश्वर में गुलदार के हमले में सिक्किम का नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जरूरी खबरें