Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

पूर्व विधा फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

कागजों मे कीमत से कहीं अधिक दिखाया जा रहा है मूल्य :फर्त्याल

चंपावत जिले में विभिन्न योजनाओं से लग रही सोलर ऊर्जा लाइटो मे लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सवाल खड़े कर दिए है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने आरोप लगाते हुए कहा जिले में नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत ,क्षेत्र पंचायत ,ग्राम सभा ,पालिका विधायक निधि , सांसद निधि ,जिला योजना तथा उरेडा विभाग से जो भी सोलर लाइट लगाई जा रही हैं उनकी गुणवत्ता काफी खराब है। विधायक फर्त्याल ने आरोप लगाते हुए कहा मात्र 6 से 7 हजार रूपए में सोलर लाइट मिल जाती हैं पर कागजों में उन्हें 20 से 24 हजार रुपए तक दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कागजों में जितनी सोलर लाइट लगी दर्शाई जा रही है पर धरातल में हकीकत कुछ और ही है। गांव में कागजो से काफी कम मात्रा में सोलर लाइट लगाई गई है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने जिलाधिकारी चंपावत से गांव तथा नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न मदों से जितनी भी सोलर लाइट लगाई गई है उनकी गणना करने की मांग की है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा जिले में सोलर लाइट लगाने में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल हुआ है। मामले की तत्काल जांच की जानी चाहिए। पूर्व विधायक के द्वारा लगाए गए आरोप काफी गंभीर हैं।

जरूरी खबरें