Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लालकुआं :लड़कियों से मारपीट का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार पांच साथियों के खिलाफ एफआईआर

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

लालकुआं :लड़कियों से मारपीट का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार पांच साथियों के खिलाफ एफआईआर

नैनीताल जिले के लालकुआं में लड़कियों को बेरहमी से पीटने वाले पदमपुर देवलिया के प्रधान रमेश चंद्र जोशी के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के साथ ग्राम प्रधान को तुरंत गिरफ्तार किया गया है।मारपीट में प्रधान जोशी का साथ देने वाले राहुल, हर्षित, नितिन, बीना और नीलम पर भी पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की है।मारपीट का आरोपी प्रधान और उसके साथी खुद पुलिस दफ्तर के बाहर धरने में बैठ पुलिस पर दबाव बनाने की कर रहे थे कोशिश । प्रधान द्वारा महिलाओं और लड़कियों से मंगलवार रात की गई मारपीट की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी सीसीटीवी फुटेज में लड़कियों को ग्राम प्रधान लात मारता हुआ नजर आ रहा है।

प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ लक्ष्मी मेहता नाम की लड़की ने पुलिस से शिकायत की थी।एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने तत्काल वायरल सीसीटीवी फुटेज के साथ पीड़ित लड़की द्वारा की कई शिकायत का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी।एसएसपी का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से इस तरह दुर्व्यवहार और मारपीट करने वालों को नही बक्शा जाएगा।

जरूरी खबरें