Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अक्कल धारे के संरक्षण व सौंदर्यकरण की मांग शराब पीने का बन रहा अड्डा फैल रही हैं गंदगी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

अक्कल धारे के संरक्षण व सौंदर्यकरण की मांग शराबी फैला रहे हैं गंदगी।

सैकड़ो यात्री व स्थानीय रोज भरते हैं पानी। एनएच की बंद पड़ी नालियां से भी हो रही है गंदगी

चंपावत लोहाघाट राजमार्ग में स्थित अक्कल धारे के संरक्षण की मांग उठी है। अक्कल धारे से प्रतिदिन राजमार्ग से गुजरने वाले सैकड़ो यात्री व स्थानीय लोग पानी भरते हैं। अक्कल धारा बरसों से लोगों की प्यास बुझाते आ रहा है। पर शराबियों के द्वारा अक्कल धारे को शराब पीने का अड्डा बना लिया है। इन लोगों के द्वारा शराब पीकर अक्कल धारे व उसके आसपास काफी गंदगी की जा रही है। जिस कारण धारे के आसपास बड़ी संख्या में गंदगी व शराब की खाली बोतले पड़ी हुई हैं ।इसके अलावा एनएच की नाली बंद होने से भी पानी जमा होने के कारण भी काफी गंदगी हुई है। मामले में स्थानीय लोगों ने इस प्राचीन धारे के संरक्षण व सौंदर्य करण की मांग प्रशासन से उठाई है।

लोगों ने इस स्थान पर शराब पीने व गंदगी करने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा सोलर लाइट लगाने तथा अक्कल धारे के सौंदर्य करण व बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग की है। लोगों ने कहा यह धारा रोज सैकड़ो लोगों की प्यास बुझाने के साथ-साथ नगर वासियों के लिए भी पेयजल का एक प्रमुख स्रोत है तथा लोहाघाट क्षेत्र की पहचान है। लोगों ने कहा इसका संरक्षण होना अत्यंत आवश्यक है।

जरूरी खबरें