Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (S.I.R.) के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली के सूक्ष्म मिलान एवं पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची ही निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की आधारशिला है। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी।जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) को निर्देशित किया कि औपचारिक घोषणा से पूर्व ही मतदाता सूची का गहन परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बीएलओ (BLO) के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल का भौतिक सत्यापन कराने तथा घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण अद्यतन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य ऐसे सभी को सूची में शामिल करना है, जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। साथ ही मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाकर एक पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने पर विशेष बल दिया गया।निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए जिलाधिकारी ने Voter Helpline App एवं ऑनलाइन पंजीकरण माध्यमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली के माध्यम से जनपद चम्पावत में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को एक आदर्श मॉडल के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी नीतू डांगर, अनुराग आर्या सहित सभी तहसीलदार, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें