Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 27, 2026

28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

सुलह समझौते के साथ ही विभिन्न राजस्व वादों का किया जाएगा निस्तारण

राज्य में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 मार्च, 2026 को संपूर्ण राज्य में ‘राजस्व लोक अदालत का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद चंपावत के अंतर्गत स्थित समस्त राजस्व न्यायालयों, जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, अपर जिलाधिकारी न्यायालय, उपजिलाधिकारी न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय में राजस्व लोक अदालत का आयोजन शनिवार 28 मार्च को किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने अवगत कराया है कि राजस्व लोक अदालत का उद्देश्य लंबित राजस्व वादों का त्वरित, सरल एवं सुलभ निस्तारण करते हुए आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

उन्होंने जनपद के समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्तागणों से अपील की है कि वे उक्त राजस्व लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाएं, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक संख्या में राजस्व वादों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने जनपद के समस्त वादकारियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार 28, मार्च 2026 को संबंधित न्यायालयों में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कल 28 मार्च को लोहाघाट उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय बाराकोट तहसीलदार न्यायालय के अलावा जिले के समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय में राजस्व वादो का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।

जरूरी खबरें