Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य । आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत की खेती छतार सड़क में चल रहे डामरीकरण कार्य में कल बुधवार को बसान के ग्रामीणों के द्वारा कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया था तथा कार्य को रुकवाने की चेतावनी दी थी ।मामले में लोक निर्माण विभाग चंपावत का कहना है गौडी किमतोली मोटर मार्ग में जो डामरीकरण का कार्य चल रहा है यह पूर्ण गुणवत्ता एवं विभागीय मानकानुसार किया जा रहा है। कहीं भी गुणवत्ता ख़राब नहीं है जिसमें सर्वप्रथम सफ़ाई का कार्य लेबरों के द्वारा उसके बाद ब्रूमर से तथा बचा हुआ कम्प्रेशर से मार्ग सफ़ाई का कार्य किया जा रहा है तत पश्चात इसमें 24 घंटे पहले प्राइम कोट का कार्य किया जा रहा है फिर कार्य दिवस के दिन टैक कोट बिछाने के पश्चात पीसी का कार्य किया जा रहा है ।

विभाग का यह भी कहना है पीसी का मैटीरियल मिनी प्लांट से बनाया जा रहा है जिसमें पूर्ण गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है । कहा कल जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे एचपी बैंड में छोटी सी जगह पर कुछ पीसी के दाने निकल गए थे ।जिनको कुछ देर बाद ही ठीक करा लिया गया था। विभाग का कहना है मामले में कुछ बाहरी लोगो के द्वारा अनावश्यक रूप से वीडियो बनाकर वायरल किया गया था जिससे मात्र भ्रांतिया फैलाने का कार्य किया जा रहा है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। विभाग के कर्मचारी लगातार साईट में है और सारा कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवम मानकानुसार किया जा रहा है। आप पूर्णतया निराधार हैं। विभक्ति छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

जरूरी खबरें