Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मंच मे पाइपलाइन मरम्मत जारी, टैंकरों से की जा रही पेयजल आपूर्ति

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

मंच मे पाइपलाइन मरम्मत जारी, टैंकरों से की जा रही पेयजल आपूर्ति

जनपद चम्पावत के सीमांत क्षेत्र मंच में उत्पन्न पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के लिए जल संस्थान द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।मंच क्षेत्र की बाधित पेयजल लाइनों की सफाई एवं मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को प्राकृतिक स्रोतों या हैंडपंपों पर निर्भर न रहना पड़े।जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि प्रकाश डोबवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय जांच में मंच पंपिंग पेयजल योजना की राइजिंग मेन (मुख्य पाइपलाइन) में क्षति एवं अवरोध की पुष्टि हुई है। तकनीकी टीम द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत तेजी से की जा रही है, साथ ही पंपिंग प्लांट में आ रही तकनीकी खामियों को भी दूर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जब तक योजना पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो जाती, तब तक मंच एवं डूबाजैनाल क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विभाग द्वारा विशेष रूप से यह ध्यान रखा जा रहा है कि स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों वाले परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।अधिशासी अभियंता ने यह भी अवगत कराया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर पंपिंग योजना को पूर्ण रूप से संचालित कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

जरूरी खबरें