Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में आज रामनवमी के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल कन्या पूजन के साथ भंडारा आयोजित किया गया। आज प्रातः काल से ही लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में विशाल कन्या पूजन में सम्मिलित होने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। हर वर्ष की भांति प्रातः गणेश पूजन के साथ सुंदरकांड का पाठ का गायन किया गया, तदुपरांत 108 कन्याओं का पूजन कर विशाल कन्या पूजन कर मां भगवती से समस्त क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई, कन्या पूजन के पश्चात सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कन्या पूजन के लिए ग्राम सभा काकड़,पम्दा,बाराकोट,खोलासुनार,

फरतोला,तड़ाग,संतोला, झिरकुनी, बरदाखान से भगवती स्वरूप कन्याओं को आमंत्रित किया गया था। आयोजन में जगदीश सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह अधिकारी, रिंकू वर्मा, प्रदीप सिंह ढेक, राजेंद्र सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी, सूरज सिंह अधिकारी, भुवन सिंह अधिकारी, नैंन सिंह अधिकारी, शंकर सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, संजय अधिकारी, पवन सिंह अधिकारी, दिव्यांशु अधिकारी,मंजू अधिकारी, कविता बोहरा ने सहयोग किया।

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। मंदिर में वैदिक पूजन संजय जोशी एवं कैलाश चौबे द्वारा करवाया गया रमेश जोशी एवं जगदीश सिंह अधिकारी मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए भंडारे का संपूर्ण व्यय योगेंद्र प्रसाद जोशी ग्राम सभा पम्दा वर्तमान निवासी दिल्ली द्वारा उठाया गया।

जरूरी खबरें