Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

बाराकोट क्षेत्र के गांवों से पहुंचे लोग, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य की अध्यक्षता में नागरिक अभिनंदन; अनुज बोले “गांव की ताकत ही असली पहचान”।

लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के झुलापें गांव में उस समय उत्सव का माहौल बन गया, जब आईएएस बने अनुज पंत पहली बार अपनी जन्मभूमि पहुंचे। पूरे दिन गांव में जश्न का माहौल रहा और बाराकोट, वर्दाखान, झिरकोनी, चमनपुरा, नदेड़ा सहित कई गांवों से लोगों का हुजूम झुलापें गांव की ओर उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि 90 वर्षीया लक्ष्मी देवी सहित कई बुजुर्ग लाठियों के सहारे पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। टीकाराम पंत, मथुरा दत्त पंत, शेखरानंद पांडेय, रमेश पंत, हरिनंदन पंत सहित अनेक ग्रामीणों ने अनुज के सम्मान में भाग लिया। ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य की अध्यक्षता में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में अनुज पंत का भव्य स्वागत किया गया। समारोह के माध्यम से युवाओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी व्यक्ति ऊंचाइयों को छू सकता है। मुकेश जोशी और खिलानंद पंत के संचालन में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गंगा दत्त पंत, जिला पंचायत सदस्य मनीषा कालाकोटी, योगेश जोशी ‘योगी’, मदन मोहन जोशी, रुक्मिणी देवी, प्रेमा कलखुडिया, हेमा जोशी, पुष्पा और नवीन जोशी समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि दिनेश पंत और मीना पंत जैसे माता-पिता वास्तव में भाग्यशाली हैं, जिनके घर में ऐसा होनहार पुत्र जन्मा। अनुज न केवल इस गांव, बल्कि पूरे जनपद के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। इस अवसर पर अनुज पंत और उनके माता-पिता का माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्वागत किया गया। अपने संबोधन में अनुज ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए आशीर्वाद के समान है। उन्होंने बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और कहा कि उनकी सफलता में गांव और यहां के लोगों की शुभकामनाओं का बड़ा योगदान है। अनुज ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल अवसर देने की। यदि ग्रामीण एक-दूसरे का सहारा बनें, तो गांवों का विकास इतना मजबूत हो सकता है कि पलायन कर चुके लोग भी अपनी मिट्टी की ओर लौटने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले संसाधनों की कमी के बावजूद गांवों में आपसी सहयोग की भावना मजबूत थी, लेकिन आज लोग प्राकृतिक संसाधनों और स्वच्छ वातावरण को छोड़कर शहरों की भीड़ में खोते जा रहे हैं। अंत में अनुज के माता-पिता मीना पंत और दिनेश पंत ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब देवी-देवताओं और लोगों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने इच्छा जताई कि उनका बेटा आगे चलकर उन युवाओं के लिए सहारा बने, जो संसाधनों की कमी के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

जरूरी खबरें